विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जहानाबाद में स्मैक तस्करों से भिड़ंत के बाद लापता जवान का दरधा नदी में मिला शव, आरा के रहने वाले थे धनेश्‍वर

Published: Sat, 07 Nov 2026 01:39 PM (GMT+05:30)

स्मैक तस्करों को पकड़ने के दौरान लापता हुए टाइगर मोबाइल के जवान धनेश्वर यादव का शव जहानाबाद की दरधा नदी ...और पढ़ें

नदी से जवान का शव निकालते पुलिसकर्मी व ग्रामीण। वीड‍ियो ग्रैब

नदी से जवान का शव निकालते पुलिसकर्मी व ग्रामीण। वीड‍ियो ग्रैब

जागरण संवाददाता, जहानाबाद। स्मैक तस्करों को पकड़ने के दौरान लापता हुए टाइगर मोबाइल के जवान धनेश्वर यादव का शव शनिवार सुबह दरधा नदी से बरामद किया गया।

जवान गुरुवार रात से लापता थे। दो दिनों से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। नदी में शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई।

धनेश्वर यादव मूल रूप से भोजपुर जिले के आरा के रहने वाले थे। उनकी मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

आशंका है कि हत्या के बाद शव नदी में फेंक दिया गया। हालांकि, मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्मैक सप्लायर को पकड़ने के दौरान हुई थी झड़प

पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गया जिले के बेलागंज से एक स्मैक सप्लायर मादक पदार्थ की खेप लेकर जहानाबाद पहुंचने वाला है।

इसके बाद टाइगर मोबाइल के तीन जवान एसएस कॉलेज के पास पहुंचे। वहां मौजूद सप्लायर और उसके सहयोगियों को पुलिसकर्मियों की भनक लगी तो अफरातफरी मच गई।

जवानों ने सप्लायर को पकड़ने की कोशिश की तो गिरोह के सदस्यों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और झड़प होने लगी। इस दौरान दो जवानों ने मुख्य सप्लायर को पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य सहयोगी मौके से फरार हो गए।

झड़प के बाद से लापता थे धनेश्वर

इसी अफरातफरी के बीच टाइगर मोबाइल के जवान धनेश्वर यादव अचानक लापता हो गए। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला।

सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस और टाइगर मोबाइल की टीम मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान घटनास्थल के पास उनकी बाइक लावारिस हालत में मिली।

इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। दो दिनों तक खोजबीन चलती रही। शनिवार सुबह दरधा नदी में उनका शव उपलाता मिला। पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि बेलागंज से आए स्मैक सप्लायर को पकड़ने के दौरान टाइगर मोबाइल के जवानों और गिरोह के सदस्यों के बीच झड़प हुई थी। इसी दौरान जवान धनेश्वर लापता हो गए थे।

यह भी पढ़ें- जहानाबाद: स्मैकरों को पकड़ने गई टाइगर मोबाइल की टीम का एक जवान लापता, अपहरण की आशंका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।