धरनई में हुआ आरटीपीएस केंद्र का उद्घाटन
जहानाबाद। मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत धरनई के पंचायत सरकार भवन में शुक्रवार को शिक्षा, विधि व समाज कल्याण मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने आरटीपीएस केंद्र का उद्घाटन किया।
जहानाबाद। मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत धरनई के पंचायत सरकार भवन में शुक्रवार को शिक्षा, विधि व समाज कल्याण मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने आरटीपीएस केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्?देश्य पंचायती राज व्यवस्था का संचालन और बेहतर करना है। उन्होंने कहा कि आरटीपीएस काउंटर के संचालित हो जाने से अब ग्रामीणों को अपने कार्यों के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा। इस मौके पर जिला पार्षद संगीता देवी, बीडीओ अनिल मिस्त्री, थानाध्यक्ष निखिल कुमार,मुखिया अजय ¨सह यादव, महेंद्र मांझी, सियाशरण यादव, पूर्व मुखिया अवधेश शर्मा,विशुनदेव ¨सह, उमेश यादव, दीपक कुमार समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।