घर में घुसा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग
जहानाबाद। सदर प्रखंड के बाजारटाली में शुक्रवार की रात एक मकान में अचानक ट्रक घुस गया। जिसके कारण मकान का अगला कमरा धराशायी हो गया। हालांकि ट्रक घुसते ही उसका चालक फरार हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 09:12 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 09:12 PM (IST)
जहानाबाद। सदर प्रखंड के बाजारटाली में शुक्रवार की रात एक मकान में अचानक ट्रक घुस गया। जिसके कारण मकान का अगला कमरा धराशायी हो गया। हालांकि ट्रक घुसते ही उसका चालक फरार हो गया। गृहस्वामी रमेश विश्वकर्मा ने बताया कि तकरीबन नौ बजे रात्रि में वे लोग अपने मकान में थे। इसी बीच ट्रक मकान के अगले भाग में घुस गया। गनिमत थी कि वे लोग घर के अंदर थे वरना बड़ी हादसा भी हो सकती थी। संवाद प्रेषण तक ट्रक कमरे में ही घुसी हुई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें