विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2011 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुआ मांगी और फिर सूफी महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री

By Edited By:
Published: Thu, 22 Sep 2011 10:26 PM (IST)

News Article Hero Image

मदन शर्मा, काको (जहानाबाद)

काको की शाम आज सूफियाना रंग में रंगी थी। हर ओर अपनी दुआ कबूल होने की बात दिल में थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने काको स्थित हजरत बीबी कमाल की मजार पर चादरपोशी की और बिहारी की तरक्की व आपसी भाईचारे के बरकरार रहने की दुआ मांगी। दुआ में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यटन मंत्री सुनील कुमार पिंटू, श्रम मंत्री जनार्दन सिंह सिग्रिवाल व सांसद जगदीश शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए।

चादरपोशी के बाद मुख्यमंत्री काको मध्य विद्यालय के मैदान में पहुंचे। वहां उन्होंने दीप प्रज्वलित कर सूफी महोत्सव का आगाज किया। पहली बार यहां सूफी महोत्सव का आयोजन किया गया था। सूफियाना संगीत ने कुछ यूं समां बांधा कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम के समापन तक महोत्सव में बैठे रहे। कविता सेठ व उनकी पार्टी ने इस मौके पर एक से एक सूफी कलाम पेश किया। रुहानी संगीत की इस महफिल को दर्शकों का भी पूरा साथ मिला। लगभग साढ़े नौ बजे कार्यक्रम का समापन हुआ। मुख्यमंत्री ने कविता सेठ व उनकी मंडली के लोगों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। हजरत बीबी कमाल मजार के सज्जादानशीं हजरत मौलाना जलालुद्दीन ने इस मौके पर मुख्यमंत्री को परंपरागत पगड़ी और साफा भेंट किया। इस मौके पर विधायक इजहार अहमद, राहुल सिंह, कृष्णानंद यादव, विधान पार्षद संजय झा और प्रो. असलम आजाद भी मौजूद थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर