98 फीसद धान की रोपनी, सामान्य से अधिक हुई वर्षा
अरवल अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन का अनुष्ठान हो गया है। घरों से लेकर स्थानीय मंदिरों में पुजा पाठ किया जा रहा है।
जहानाबाद: कृषि प्रधान जिले होने का असर अब दिखने लगा है। धान अच्छादन का कार्य लगभग पूरा हो गया है। भगवान इंद्र भी इस वर्ष किसानों पर मेहरबान दिख रहे हैं। यही कारण है कि जिला धान अच्छादन के निर्धारित लक्ष्य के करीब पहुंच गया है।
जहानाबाद में 46 हजार हेक्टेयर जमीन में धान रोपनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसके विरुद्ध अब तक 44 हजार 964 हेक्टेयर में धान रोपनी का कार्य संपन्न हो चुका है। अभी धान रोपनी का समय भी बचा हुआ है। यानि 97.75 फीसद धान अच्छादन हो गया है। अधिक बारिश भी इसका मुख्य वजह बताया जा रहा है। घोसी तथा हुलासगंज प्रखंड में शत प्रतिशत धान अच्छादन संपन्न हो गया है। बताते चलें कि घोसी में 4842 एवं हुलासगंज 4358 हेक्टेयर जमीन में धान रोपनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। किसान रामलखन सिंह, अशोक यादव, नगीना महतो ने बताया कि पिछले कई वर्षों से बारिश नहीं होने के कारण उंचे जमीन में धान का पौधा नहीं लगा पाते थे। आवश्यकता के अनुरुप भी बारिश नहीं होती थी। किसानों ने बताया कि इस वर्ष बगैर ट्यूबबेल के सभी खेतों में बारिश का पानी भरा रहता था। छह अगस्त तक सामान्य वर्षापात 451.05 एमएम हुई है। बता दें कि जिले में 49 हजार 900 हेक्टेयर भूमि कृषि योग्य है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में तय किए गए लक्ष्य के अनुरूप प्राप्त आंकड़े उपलब्ध इस प्रकार है:-
प्रखंड लक्ष्य प्राप्ति (हेक्टेयर में)
प्रखंड - लक्ष्य - रोपनी
जहानाबाद- 7263 - 7085
काको - 7747 - 7659
मोदनगंज - 3874 - 3843
रतनी - 6779 - 6267
मखदुमपुर- 11137 - 10910 -- कोट --
इस वर्ष सामान्य से अधिक वर्षा रिकार्ड किया गया है। समय पर बारिश के कारण किसानों को धान रोपनी कार्य करने में आसानी हुई है। पिछले वर्ष के तुलना में इस वर्ष अधिक धान अच्छादन का कार्य संपन्न हो चुका है। इस वर्ष किसानों को डीजल पंप चलाने की जरुरत नहीं पड़ी है। किसान बचे हुए खेतों में रोपनी का कार्य कर रहे हैं। अभी धान का पौधा लगाने का समय बच रहा है।
सुनिल कुमार
जिला कृषि पदाधिकारी।
----------