पटवन को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी, एक जख्मी
जहानाबाद। कलपा ओपी क्षेत्र में पटवन को लेकर शुक्रवार को भी मखदुमपुर तथा कुम्भवां गांव के बीच जबरदस्त रोड़ेबाजी हुई। इतना ही नहीं गोलीबारी भी की गई। गोलीबारी की घटना में मखदुमपुर गांव के रविद्र कुमार सिन्हा जख्मी हो गए। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।
जहानाबाद। कलपा ओपी क्षेत्र में पटवन को लेकर शुक्रवार को भी मखदुमपुर तथा कुम्भवां गांव के बीच जबरदस्त रोड़ेबाजी हुई। इतना ही नहीं गोलीबारी भी की गई। गोलीबारी की घटना में मखदुमपुर गांव के रविद्र कुमार सिन्हा जख्मी हो गए। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। गोलीबारी की घटना के बाद दो गांव के बीच तनाव का वातावरण कायम हो गया है। स्थिति को गंभीरता से देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पांडेय भी वहां पहुंचकर जायजा लिया। इतना ही नहीं घटना स्थल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया । घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुम्भवा के किसान मखदुमपुर के किसानों से पइन में पानी छोड़े जाने का आग्रह किया लेकिन मखदुमपुर के किसान मानने को तैयार नहीं थे। उनलोगों का कहना था कि पहले हमलोग पटवन कर लेंगे तभी पानी छोड़ा जाएगा। इस बात को लेकर गुरुवार की शाम भी दोनो ओर से जमकर एक दूसरे पर रोड़ेबाजी की गई। इतना ही नहीं दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिग भी की गई थी। शुक्रवार को भी पटवन के सवाल पर दोनो ओर से लाठियां भांजी गई और गोलीबारी भी हुई। आसपास के ग्रामीणों के अनुसार तकरीबन पांच चक्र गोली चली। घटना के बाद ओपी अध्यक्ष राजेश कुमार वहां कैंप किए हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। समाचार प्रेषण तक किसी की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।