गवन मामले में पूर्व पंचायत सचिव पर प्राथमिकी दर्ज
जहानाबाद। लाखापुर पंचायत के पूर्व पंचायत सचिव सत्येंद्र कुमार पर बीडीओ ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 12:13 AM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 12:13 AM (IST)
जहानाबाद। लाखापुर पंचायत के पूर्व पंचायत सचिव सत्येंद्र कुमार पर बीडीओ ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। परसबिगहा थाने में बीडीओ आशुतोष कुमार द्वारा दिए गए आवेदन में यह उल्लेख किया गया है कि मसाढ़ गांव में आंगनवाड़ी भवन निर्माण में गवन किया गया था। आज तक भवन का कार्य पूरा नहीं हो सका है। इसके लिए कई बार पंचायत सचिव को पत्र भेजा जा चुका है। लेकिन न तो भवन का निर्माण हो सका और नहीं राशि लौटाई गई। भवन के निर्माण के लिए लगभग छह लाख रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई थी। इसमें लगभग एक लाख सात हजार रूपए के गवन किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। वर्तमान समय में सत्येंद्र कुमार सदर प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें