बंधन बैंक ने दिया महिलाओं को मास्क
जहानाबाद शहर में संचालित बंधन बैंक शाखा द्वारा शनिवार को कोरोना वायरस से बचाव के लिए समूह के सदस्यों के बीच मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया।
जहानाबाद : शहर में संचालित बंधन बैंक शाखा द्वारा शनिवार को कोरोना वायरस से बचाव के लिए समूह के सदस्यों के बीच मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया। गया डिविजन के मैनेजर राजेश मंडल तथा एडीएम पीयूष कुमार के निर्देश पर एरिया मैनेजर आदर्श आनंद एवं शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार ने समूह के महिलाओं के बीच इन सामग्री का वितरण किया। इस दौरान शारीरिक दूरी का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा था। प्रबंधक ने लोगों से कहा कि लोग मास्क का उपयोग करे ही हमेशा साबुन से हाथ भी धोते रहें। एक दूसरे से दूरी बनाकर रहने की जरूरत है। इस अवसर पर शाखा द्वारा संचालित विभिन्न समूहों के तकरीबन दो हजार सदस्यों के लिए मास्क का वितरण किया गया। इसके अलावा शाखा में सदस्यों को मास्क बनाकर स्वरोजगार का अवसर प्रदान भी किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक के अलावा सुजीत मंडल, सोनू कुमार, अनिल कुमार, उदय कुमार, नीरज कुमार तथा नीतीश कुमार आदि लोग भी मौजूद थे।