नियोजित शिक्षकों ने निकाला अर्थी जुलूस
जहानाबाद प्रखंड क्षेत्र के नियोजित शिक्षकों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री का अर्थी जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Sep 2020 11:16 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2020 11:16 PM (IST)
जहानाबाद : प्रखंड क्षेत्र के नियोजित शिक्षकों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री का अर्थी जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। संघ के प्रखंड अध्यक्ष शैलेश शर्मा ने बताया कि नकली सेवाशर्त के विरोध में जारी राज्यव्यापी आंदोलन के दूसरे चरण का शुभारंभ मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री के अर्थी जुलूस से किया गया है। उन्होंने कहा कि हमलोगों की मांगें यदि पूरी नहीं होती है तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। बीआरसी कार्यालय के समक्ष जुलूस में शामिल शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें