कर्मियों के नहीं रहने से हो रही परेशानी
संवाद सहयोगी रतनी फरीदपुर, जहानाबाद प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कई दि
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 11:10 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 11:10 PM (IST)
संवाद सहयोगी रतनी फरीदपुर, जहानाबाद
प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कई दिनों से लेखापाल एवं स्वास्थ्य प्रबंधक को मौजूद नहीं रहने से व्यवस्था के संचालक में काफी परेशानी हो रही है। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि स्वास्थ्य प्रबंधक अफताब आलम व लेखापाल सप्ताह में दो दिन ही कार्यालय आते हैं शेष अन्य दिन उनके कार्यालय नहीं आने से यहां परेशानी होती है। इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शंभु कुमार शशि ने बताया कि उन दोनों की अनुपस्थिति की जानकारी प्राप्त हुई है। शीघ्र ही उनलोगों के क्रियाकलाप में सुधार के लिए निर्देशित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लेखापाल का वेतन अगले आदेश तक बंद किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें