करंट से सुल्तानपुर में बच्ची की मौत
जहानाबाद। शकुराबाद थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में गुरुवार को करंट लग जाने के कारण एक बच्ची की मौत हो गई। इतना ही नहीं उसकी सगी बहन भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी बच्ची का इलाज रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकुराबाद में कराए जाने के उपरांत बेहतर इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जहानाबाद। शकुराबाद थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में गुरुवार को करंट लग जाने के कारण एक बच्ची की मौत हो गई। इतना ही नहीं उसकी सगी बहन भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी बच्ची का इलाज रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकुराबाद में कराए जाने के उपरांत बेहतर इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।बताया जाता है कि निशु कुमारी सात वर्ष तथा साधना कुमारी पांच वर्ष गांव के बधार में गेहूं चुनने गई थी। उसके बगल में मक्का के खेत में 440 वोल्ट का नंगा तार गिरा हुआ था। वे दोनो उसके चपेट में आ गई जिसके कारण साधना की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही उसके पिता रामबाबू बिद के साथ ही ग्रामीण उस ओर दौड़े तथा दोनो को शकुराबाद अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने साधना को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही बीडीओ आशुतोष कुमार तथा थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार वहां पहुंचे। बीडीओ ने बताया कि मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।