जन आकांक्षा रैली को सफल बनाने का निर्णय
जहानाबाद। नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में आगामी तीन फरवरी को पटना के गांधी मैदान में प्रस्तावित जन आकांक्षा रैली को एतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया।
जहानाबाद। नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में आगामी तीन फरवरी को पटना के गांधी मैदान में प्रस्तावित जन आकांक्षा रैली को एतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष सरवर सलीम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला इकाई द्वारा मनोनित नगर प्रभारी अशोक कुमार प्रियदर्शी तथा रामजी प्रसाद भी मौजूद थे। कांग्रेस कर्मियों ने कहा कि जन आकांक्षा रैली को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। श्री प्रियदर्शी ने कहा कि इस रैली को लेकर कांग्रेस जनों में काफी उत्साह है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष ने कहा कि रैली में पार्टी की नगर इकाई की बड़ी भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोग इस रैली को लेकर काफी उत्साहित हैं। रैली को सफल बनाने के लिए शहर के सभी वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद शर्मा, अवध पासवान, प्रेम कुमार, रामचंद्र साव सोनी, मो शाहिद, मो रफी, हेमंत शर्मा, कन्हाई शर्मा, एहतेसाम आलम तथा तनवीर आदि लोग भी मौजूद थे।