खाद बिक्रेता के खिलाफ प्राथमिकी
जहानाबाद आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को राजद पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी।
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Aug 2020 11:11 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2020 11:11 PM (IST)
जहानाबाद : ओकरी ओपी क्षेत्र के मोदनगंज निवासी व लाइसेंसी खाद विक्रेता वीजेंद्र किशोर प्रसाद के खिलाफ जालसाजी कर खाद की बिक्री करने का आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामबहादुर महतो द्वारा दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया गया है कि आरोपी दुकानदार द्वारा फर्जी तरीके से खाद की बिक्री किया जाता था। जिसके कारण सामान्य किसान को उचित मूल्य पर खाद नहीं मिल पा रहा था। उसके खिलाफ किसानों द्वारा कई आवेदन दिए गए थे। आवेदन के आलोक में जांच की गई। जांचोपरांत उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें