शीत लहर के प्रकोप से ठहर सी गई ¨जदगी
जहानाबाद। अचानक बढ़े शीतलहर से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अचानक तापमान गिरने के कार
जहानाबाद। अचानक बढ़े शीतलहर से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अचानक तापमान गिरने के कारण लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। एक तरफ घने कोहरे एवं दूसरी तरफ तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहने के कारण ¨जदगी ठहर सी गई है। सुबह में सड़कों पर सन्नाटे का आलम कायम रहा। कोहरे के कारण विभिन्न सड़क मार्गो में वाहनों को रेंगते देखा गया। स्थानीय स्टेशन एवं बस स्टैंड में लोग ठंड से ठिठुर रहे थे। अभी तक जिला प्रशासन द्वारा किसी भी सार्वजनिक स्थल पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। कड़ाके की ठंड के कारण स्कूली बच्चों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। घने कोहरे में लोगों को विद्यालय आने जाने में परेशानी हो रही है। विजिबिलिटी कम होने के कारण पचास फीट से अधिक दूरी तक दिखाई नहीं देने के कारण
वाहनों का परिचालन फॉग लाइट के जरीए किया जा रहा था। सभी मार्गो में वाहनों के रेंगने के कारण लोग गंतव्य स्थानों पर निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पा रहे थे। अचानक ठंड का प्रकोप बढ़ने से विभिन्न कार्यालयों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भी दोपहर के पहले तक चहल पहल नहीं देखा गया। समाहरणालय, अनुमंडल कार्यालय और यहां तक व्यवहार न्यायालय में भी लोगों की कम भीड़ देखी गई। सड़कों पर भी दस बजे के बाद ही चहल पहल कायम हुई। ठंड के प्रकोप के कारण आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। 12 बजे के बाद भगवान भाष्कर का दर्शन होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। शहर की आर्द्रता 65 फीसद आंकी गई वहीं हवा की रफ्तार तीन किलोमीटर प्रति घंटा आंकी गई।