Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम नीतीश ने कहा- हम जो बोलते हैं, वो करते हैं

    By Ravi RanjanEdited By:
    Updated: Thu, 06 Apr 2017 10:46 PM (IST)

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जो बोलता हूं, उसे अमल में भी लाता हूं। औरों की तरह नहीं कि बोल के मुकर जाऊ।

    सीएम नीतीश ने कहा- हम जो बोलते हैं, वो करते हैं

    जहानाबाद [जेएनएन]। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि हम जो बोलते हैं उसे अमल में लाते हैं, लेकिन कुछ लोग सिर्फ बोलते रहते हैं। समाज को उथल-पुथल करने की कोशिश की जा रही हैं। ऐसे में लोग सद्भाव का वातावरण बनाए रखें। हर धर्म प्रेम का पाठ पढ़ाता है, नफरत का नहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने उपरोक्त बातें जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर मोदनगंज प्रखंड के ओकरी में बीबीएम कॉलेज परिसर में राज्यसभा सांसद डॉ. महेंद्र प्रसाद की मां और कॉलेज की संस्थापिका मुलुकरानी देवी की प्रतिमा अनावरण समारोह में कहीं। इसके पूर्व उन्होंने 11 वर्षों से निर्माणाधीन मंडई बैराज का निरीक्षण किया।

    उन्होंने कहा कि इसके लिए नए सिरे से भूअर्जन की राशि तय की जाएगी। पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी। जब यह तैयार हो जाएगा तो इससे जहानाबाद के साथ नालंदा व एकंगरसराय के खेतों का भी पटवन होगा। उन्होंने उदेरा स्थान में फल्गु नदी पर निर्माणाधीन बैराज का भी हवाई सर्वेक्षण किया, बताया कि इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। सरकार के सात निश्चय के तहत कार्यों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर गांव को मुख्य सड़क से जोडऩा है। टोलों को भी सड़क से जोड़ा जाएगा। हर घर में नल का जल उपलब्ध होगा। 

    उन्होंने कहा कि हमने बेटियों के लिए साइकिल का इंतजाम किया। लोग कहते थे कि जब लड़की साइकिल चलाएगी तो लोग फब्तियां कसेंगे। हमने कहा, कोई छेड़छाड़ नहीं करेगा। हमने मार्शल आर्ट की ट्रेङ्क्षनग दिलाई। जहां मात्र एक लाख 70 हजार लड़कियां स्कूल जाती थीं, अब संख्या नौ लाख हो गई है। प्रत्येक जिले में इंजीनियर कॉलेज तथा लड़कियों के लिए आइटीआइ खोले जाएंगे। हर अनुमंडल में भी आइटीआइ होगा। 

    उन्होंने कहा कि दिल्ली में कृषि परिचर्चा के आयोजन में कहा गया था कि बिहार अनाज उत्पादन में काफी पीछे है। आज स्थिति यह है कि धान उत्पादन में बिहार ने विश्व में रिकॉर्ड कायम किया है। आज बिहारी कहलाना गर्व की बात हो गई है।

    यह भी पढ़ें: तेजाब कांड में चंदा बाबू के खिलाफ कोर्ट ने जा‍री किया वारंट, जानिए

    उन्होंने उपस्थित जनसमूह को शराबबंदी को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संकल्प दिलाया। नीरा का उपयोग करने की अपील की और कहा कि इससे गुड़ भी बनेगा। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण एवं कानून मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान सांसद डॉ. महेंद्र प्रसाद ने सीएम का स्वागत किया। जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भी विचार व्यक्त किया। 

    यह भी पढ़ें: पटना सेक्स स्कैंडल: निखिल के पिता और भाई को कोर्ट से नहीं मिली राहत