मेहनत से खुद अपना भाग्य का निर्माण कर सकते हैं बच्चे
साईं सेंट्रल पब्लिक स्कूल पंडूई में शुक्रवार को शिक्षक- अभिभावक सगोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पार्षद सुनिता कुमारी निदेशक शकील काकवी प्रशासक सुभाष प्रसाद सिंह तथा राजेंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
जहानाबाद। साईं सेंट्रल पब्लिक स्कूल पंडूई में शुक्रवार को शिक्षक- अभिभावक सगोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पार्षद सुनिता कुमारी, निदेशक शकील काकवी, प्रशासक सुभाष प्रसाद सिंह तथा राजेंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर जिला पार्षद ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक हर क्षेत्र में हावी हो रहा है। बच्चे मेहनत कर खुद अपने भाग्य का निर्माण कर सकते हैं। किसी दूसरे के भरोसे रहने के बजाय अपना कार्य स्वयं करें। विद्यालय के निदेशक ने कहा कि अंग्रेजी शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति पर आधारित विषय वस्तुओं की जानकारी भी इस संस्थान के द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध करते हुए कहा कि यदि हमलोगों के द्वारा किसी प्रकार की कोई कमी की जाती है तो उसकी जानकारी निसंकोच दें ताकि उसमें सुधार लाया जा सके। प्रशासक ने विद्यालय के कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से हम अपने उद्देश्य में सफल हो रहे हैं। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता ललित शंकर, प्रो कृष्णमुरारी, डॉ अनवर हुसैन, प्राचार्य शशिभूषण शर्मा, रंजन कुमार सिंह, प्रभात अंशु, निर्भय शर्मा, हर्षित कुमार, रौशनी कुमारी, रिकू कुमारी, आर्या सिन्हा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।