Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री ने जहानाबाद व अरवल के कार्यकर्ताओं से की बात

जहानाबाद। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहानाबाद तथा अरवल जिले के कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्र

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Jun 2020 07:48 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 06:13 AM (IST)
मुख्यमंत्री ने जहानाबाद व अरवल के कार्यकर्ताओं से की बात
मुख्यमंत्री ने जहानाबाद व अरवल के कार्यकर्ताओं से की बात

जहानाबाद। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहानाबाद तथा अरवल जिले के कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला आफजाई करते हुए कहा कि सरकार की उपलब्धि आपलोगों का हथियार है। जन आवाम उपलब्धियों से अवगत हैं। 15 साल के शासनकाल में कई एतिहासिक कार्य किए गए हैं। उन उपलब्धियों को लेकर आम आवाम के बीच जाएं। उन्होंने कहा कि जनता से सेवा का एक और मौका मांगें। उन्होंने कहा कि किसानों से जो वायदा किए थे उसे अब तक पूरा करता रहा हूं। आगे भी पूरा करें। पंजाब, हरियाणा की तरह प्रदेश के किसानों को भी उन्नत बनाने की दिशा में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मौसम की मार से निजात के लिए वैकल्पिक खेती पर जोर दिया जा रहा है। अपने नेता से बातचीत करने पर कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिख रहे हैं। जहानाबाद के जिलाध्यक्ष चंदेश्वर बिद ने बताया कि हमलोगों ने मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश के अनुसार कार्य करने का निर्णय लिया है। अरवल के जिलाध्यक्ष मंजु देवी ने कहा कि सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है। हमलोगों के पास उपलब्धियों की भरमार है। उन्होंने कहा कि संवाद में मुख्यमंत्री द्वारा जो मंत्र दिया गया है उसका अनुपालन करेंगे। संवाद में जदयू के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार पम्मु, अरवल के जिला प्रभारी जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी, दिलीप कुशवाहा, डॉ ज्योति, शैलेश कुमार, सुदर्शन राम, गुड्डु पटेल, संजय निषाद, विकास कुमार, टूटू शर्मा, अमरेश कुशवाहा, डॉ निरंजन कुमार, सत्येंद्र कुशवाहा, किरण विद्यार्थी, जितेंद्र पटेल, अमरेश कुशवाहा, रौशन पटेल समेत अन्य लोग शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.