जीविका दीदी करे पुकार, भोजन से पहले करो मतदान
जहानाबाद। विधानसभा चुनाव के दौरान वोट फीसद बढ़ाए जाने के उद्देश्य से जीविका दीदियों द्वारा सघन
जहानाबाद। विधानसभा चुनाव के दौरान वोट फीसद बढ़ाए जाने के उद्देश्य से जीविका दीदियों द्वारा सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। वे गांव-गांव में जा रही है और लोगों को मतदान करने का संकल्प दिला रही है। दीदियों ने लोगों से धन बल और बाहु बल से चुनाव लड़ने वालों को सिरे से खारिज करने की शपथ दिलाई। उनलोगों ने उत्साहवर्द्धक नारे लगाकर वोट करने के लिए प्रेरित किया। उनलोगों द्वारा विभिन्न गांवों में विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं के साथ ही रैली का भी आयोजन किया जा रहा है। घोसी प्रखंड के चौपहा गांव में रैली का आयोजन किया गया। इसी प्रकार नइमा तथा प्योता गांव में रंगोली प्रतियोगिता के साथ ही लोगो चिपकाने का कार्य किया गया। उनलोगों ने चुनाव आयेाग द्वारा निर्धारित कोविड-19 के प्रोटोकॉल की जानकारी भी खेल के माध्यम से दी गई। मतदान केंद्रों पर प्रशासन द्वारा किए गए इंतजाम से भी लोगों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में उनलोगों ने कोविड-19 से बचाव के लिए मतदान केंद्रों पर छह फीट का अनुपालन करने तथा मास्क को ढाल बनाकर वोट डालने की अपील की गई। कार्यक्रम में सामाजिक विकास प्रबंधक रोसिता प्रखंड परियोजना प्रबंधक संजीव कुमार आदि लोग मौजूद थे।