Move to Jagran APP

पार्टी की रीढ़ हैं भाजपा कार्यकर्ता : रेणु देवी

जहानाबाद । पटना से गया जाने के क्रम में उप मुख्यमंत्री रेणु देवी का भाजपा समर्थकों ने जगह-जगह पर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा तथा नगर अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता के नेतृत्व में अरवल मोड़ पर उन्हें फूल मालाओं तथा अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 10:36 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 10:36 PM (IST)
पार्टी की रीढ़ हैं भाजपा कार्यकर्ता : रेणु देवी
पार्टी की रीढ़ हैं भाजपा कार्यकर्ता : रेणु देवी

जहानाबाद । पटना से गया जाने के क्रम में उप मुख्यमंत्री रेणु देवी का भाजपा समर्थकों ने जगह-जगह पर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा तथा नगर अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता के नेतृत्व में अरवल मोड़ पर उन्हें फूल मालाओं तथा अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए उपमुख्यमंत्री गाड़ी से उतर गई । कार्यकर्ताओं के आग्रह पर उन्होंने पास के एक रेस्टोरेंट में लोगों के साथ चाय की चुस्की का आनंद भी ली। इसके अलावा टेहटा ,मखदुमपुर नगर एवं नेर गांव के समीप भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उप मुख्यमंत्री के काफिले का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही काफिला पहुंचा लोग स्वागत के लिए उतावले हो गए। अपने स्वागत से अभिभूत उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की तरक्की के लिए सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है। उन योजनाओं से समाज के निचले तबके के लोग भी लाभान्वित हो रहे हैं। कार्यकर्ता सरकार के कार्यों को जन- जन तक पहुंचाने के साथ-साथ उसका लाभ दिलाने में भी लोगों को सहयोग करें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के विकास में हर संभव सहयोग कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप लोग पार्टी के रीढ़ हैं। मैं यहां आप लोगों से मिलने खासकर आऊंगी। उन्होंने कहा कि कृषि बिल को लेकर विपक्ष द्वारा लोगों को दिग्भ्रमित किया जा रहा है। कार्यकर्ता गांवों में जाकर इससे होने वाले फायदे से लोगों को अवगत कराएं।मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधान पार्षद राधा मोहन शर्मा भी मौजूद थे। स्वागत करने वालों में जिला महामंत्री रवि रंजन , सुनीता कुमारी, जयप्रकाश केसरी , दीपक कुमार ,रवि केसरी समेत अन्य लोग शामिल थे। टेहटा में मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार , मखदुमपुर नगर में जिला उपाध्यक्ष विमलेश कुमार तथा नेर में जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार चौहान के नेतृत्व में मौजूद कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.