विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंडप में दूल्हा कर रहा था अजीबोगरीब हरकत, गुस्से में दुल्हन ने ले लिया सबको चौंकाने वाला फैसला

Published: Thu, 05 Jun 2025 12:42 PM (IST)

अरवल जिले के करपी प्रखंड में एक अनोखा मामला सामने आया। बारात आई मंडप सजा और सिंदूरदान भी हुआ लेकिन ...और पढ़ें

मंडप में दूल्हे की हरकत देख दुल्हन ने लौटाई बरात
मंडप में दूल्हे की हरकत देख दुल्हन ने लौटाई बरात

HighLights

  1. सिंदूरदान के बाद भी दुल्हन ने शादी तोड़ी
  2. दूल्हे की नशे की लत बनी वजह
  3. मुंह लटकाए वापस लौटी बारात

संवाद सहयोगी, करपी (अरवल)। कहते हैं जोड़ियां भगवान बनाता है, इंसान चाहे लाख जतन कर ले, जोड़ी वही बनेगी जो भगवान चाहेंगे। जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। दूल्हा बरात लेकर पहुंचता है। मंडप में शादी की सभी रस्म पूरी होती है।

भगवान को साक्षी मानकर दूल्हा दुल्हन की मांग में सिंदूर भरता है, इसके बावजूद बरात बैरंग लौट जाती है। मंडप पर जोड़ी टूट भी जाती है। यह मामला करपी प्रखंड का है, जहां के एक गांव में वंशी प्रखंड के एक गांव से बरात आई थी।

पूरे विधि विधान से शादी की रस्म पूरी की जा रही थी। हिंदू रीति रिवाज से सारी रस्में पूरी किए जाने के पश्चात मंत्रोच्चारण के बीच लड़का ने लड़की की मांग में सिंदूर भरा। सिंदूर डालने के बाद अक्षत छींटने की प्रक्रिया चल ही रही थी।

दूल्हे को नशे की आदत का आरोप

इसी बीच दूल्हा थाली से पूरा अक्षत हाथों में लेकर इधर-उधर फेंकने लगा। अजीबोगरीब हरकत देख लड़की पक्ष वाले सोच में पड़ गए। लड़की के पिता ने गहराई से छानबीन की तो लड़का के नशेड़ी होने का पता चला।

लड़का ब्राउन शुगर का आदी था, नशा उतरते ही बेचैनी में वह अजीबोगरीब हरकत कर रहा था। इसका पता लगते ही दुल्हन व उसके पिता ने इस शादी को मानने से इनकार कर दिया। मंडप पर ही शादी टूट गई और बरात बैरंग वापस लौट गई।

सिंदूरदान के बाद टूट गई शादी

  • बिहार के अरवल जिले में सिंदूरदान के बाद टूटी शादी, नशेड़ी दूल्हा बना वजह
  • मंडप में दूल्हे की हरकत देख नाराज हुई दुल्हन ने लौटाई बरात, ये है पूरा मामला
  • नशेड़ी निकला दुल्हा, नशा उतरने पर बेचैनी में कर रहा था अजीबोगरीब हरकत

स्मैक बरामद, मां-बेटा गिरफ्तार

बता दें कि जिले में ब्राउन शुगर स्मैक जैसे मादक पदार्थों का सेवन करने वाले युवाओं की संख्या तेजी बढ़ रही है। छापेमारी में कई बार पुलिस ने स्मैक बरामद की है। पर इसका सरगना हाथ नहीं आ रहा।

दो जून को ही सदर थाने की पुलिस ने अरवल सिपाह मल्लाह टोली स्थित एक घर से 25.02 ग्राम स्मैक बरामद किया था। मामले में मां व बेटा चंदन कुमार व देवंती देवी को गिरफ्तार किया था।