पीएम किसान के 6000 और कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि के 3000 रुपये, बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले
बिहार सरकार ने 'जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि' योजना शुरू की है। इसके तहत किसानों को पीएम किसान के 6,000 ...और पढ़ें

जिले के 41 हजार 778 किसान जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि से होंगे लाभान्वित

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, जहानाबाद। बिहार सरकार के बजट में किसानों की आर्थिक समृद्धि को लेकर नई योजना लागू की गई है, जिसके तहत किसानों को केंद्र की पीएम किसान योजना के अलावा सालाना 3,000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। अब किसानों को केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कुल 9,000 रुपये सालाना देगी।
जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि के तहत बिहार सरकार किसानों को सालाना तीन हजार रुपये देगी। यह राशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से अलग होगी। किसानों को अतिरिक्त सहायता के रूप में यह राशि मिलेगी।
जिले में वर्तमान में 41 हजार 778 किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत प्रत्येक वर्ष तीन किश्तों में दो-दो हजार यानी कुल 6000 रुपये दिए जा रहे हैं। अब किसानों को जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि के तहत 3000 रुपये प्रत्येक वर्ष अलग से दिए जाएंगे।
किसानों को अब प्रत्येक वर्ष नौ हजार रुपये दिए जाएंगे। इसी फरवरी माह में पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त किसानों के खाते में जानी है। उम्मीद है कि इसके बाद किसानों को जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि की राशि भी खाते में भेज दी जाए।
इस योजना के लाभ के लिए सरकार के निर्देश पर कृषि विभाग किसानों को चिह्नित करने में जुट गया है। योजना की राशि डीबीटी के जरिए सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
इस योजना का सबसे ज्यादा फायदा छोटे और सीमांत किसानों को होगा, जिनकी आय सीमित है और खेती पर निर्भरता ज्यादा है। योजना का उद्देश्य, किसानों की आय बढ़ाना, खेती की लागत कम करना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।
