बीडीओ ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
जहानाबाद। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ अजय कुमार ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का भ्रमण कर वहां मौजूद व्यवस्था का जायजा लिया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 01:12 AM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 01:12 AM (IST)
जहानाबाद। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ अजय कुमार ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का भ्रमण कर वहां मौजूद व्यवस्था का जायजा लिया। बीडीओ ने बताया कि मतदान केंद्रों पर सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करानी है। इसे लेकर अभी से ही कार्य चल रहा है। इस निरीक्षण से जो कमी सामने आई है उसे दूर करने का कार्य जल्द प्रारंभ हो जाएगा। इस मौके पर सुलेमानपुर तथा मनियावां पंचायत में संचालित सात निश्चय योजना के कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान पूर्व प्रखंड प्रमुख जितेश कुमार, मुखिया आशुतोष कुमार, सतीश दास तथा पूर्व मुखिया आदित्य कुमार समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें