मकान का छज्जा गिरने से बच्ची की मौत
प्रखंड क्षेत्र के ओकरी में गुरुवार को छत का छज्जा गिरने से एक लड़की की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार कपिल साव का परिवार अपने घर के छत पर कार्य कर रहा था।
फोटो-23
संवाद सहयोगी, मोदनगंज, जहानाबाद
प्रखंड क्षेत्र के ओकरी में गुरुवार को छत का छज्जा गिरने से एक लड़की की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार कपिल साव का परिवार अपने घर के छत पर कार्य कर रहा था।अचानक घर का छज्जा टूटकर नीचे गिर गया।जिसमें शंकर साव की पुत्री मनीषा कुमारी 12वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान अर्जुन साव की पत्नी अनिता देवी एवं अर्जुन साव का पुत्र दीपू कुमार, कारू साव की पत्नी खुशबू देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।आसपास के लोगों ने घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओकरी में भर्ती कराया।जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जहानाबाद भेज दिया। घटना की जानकारी पर अंचलाधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी,ओकरी ओपी अध्यक्ष बिमल कुमार राव घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की।