शराब के नशे में सात गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ संचालित अभियान
जेएनएन, जहानाबाद
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ संचालित अभियान के तहत काको, पाली व शकुराबाद थाने की पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर शराब के नशे में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाली थाने की पुलिस ने बंधुचक गांव के समीप से शराब के नशे में सुरेंद्र बिद, सुनाठी बिद तथा रामेश्वर बिद को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार काको थाने की पुलिस ने काको बाजार से शराब के नशे में इस्लामचक निवासी अजय कुमार तथा गया जिले के छोटकी नवादा निवासी अजय प्रसाद को गिरफ्तार किया है। उधर शकुराबाद थाने की पुलिस ने सलापुर गांव से शराब के नशे में श्याम शर्मा तथा संतोष शर्मा को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता ने बताया कि उपेंद्र कुमार शर्मा ने सूचना दी थी कि वे लोग शराब के नशे में हमारे मकान पर चढ़कर गाली गलौज कर रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि उनलोगों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।