सेसंबा में 24 घंटे का अखंड संकीर्तन संपन्न
जहानाबाद। प्रखंड क्षेत्र के सेसंबा गांव में श्री राधेश्याम न्यास बोर्ड की ओर से अखंड संकीर्तन का आयोजन किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 12:21 AM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 06:48 AM (IST)
जहानाबाद। प्रखंड क्षेत्र के सेसंबा गांव में श्री राधेश्याम न्यास बोर्ड की ओर से अखंड संकीर्तन का आयोजन किया गया है। पूज्य पंडित रामसेवक ओझा तथा पूज्या लखवंती देवी की स्मृति में सूर्यमंदिर के प्रांगण में 24 घंटे का यह आयोजन किया गया है। हरे राम, हरे कृष्ण के उदघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा है। ग्रामीण भक्तिभाव के साथ इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं। 24 घंटे तक अनवरत इसी तरह भगवान का उदघोष होता रहेगा। लोग इसमें शामिल होते रहेंगे। इस आयोजन से गांव में भक्ति का माहौल कायम हो गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें