सम्मेलन की सफलता को ले बधाई
जहानाबाद। रालोसपा द्वारा प्रखंड मुख्यालय के मैदान में रविवार को आहूत कुर्था विधानसभा स्तरीय सम्मेलन
जहानाबाद। रालोसपा द्वारा प्रखंड मुख्यालय के मैदान में रविवार को आहूत कुर्था विधानसभा स्तरीय सम्मेलन क सफलता पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
रालोसपा के प्रदेश संगठन सचिव सह मगध प्रमंडल प्रभारी पप्पु वर्मा, जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव, प्रखंड अध्यक्ष सदन कुशवाहा, संतोष पासवान, देवेन्द्र चंद्रवंशी आदि नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
पार्टी के संगठन सचिव पप्पु वर्मा ने कहा कि बारिश के बावजूद भी हजारों कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिये और भींगते हुये भी वरीय नेताओं का भाषण सुना इसके लिए कार्यकर्ताओं का अभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि पार्टी का जनाधार बढ़ा है और केन्द्रीय मंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डा. अरुण कुमार के नेतृत्व में पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत हुयी है। इसका लाभ आने वाले विधानसभा चुनाव में राजग को मिलेगा।