1231 लोगों की हुई जांच, 19 मिले पॉजिटिव
जहानाबाद। शनिवार को फिर 19 कोरोना संक्रमित मिले। सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिन्हा ने बता
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Oct 2020 08:59 PM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2020 08:59 PM (IST)
जहानाबाद। शनिवार को फिर 19 कोरोना संक्रमित मिले। सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सदर अस्पताल समेत विभिन्न पीएचसी में 1231 लोगों की जांच की गई। इसमें 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। उन्होंने बताया कि जहानाबाद सदर प्रखंड से सात, पीएचसी मखदुमपुर से नौ तथा सदर अस्पताल से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल संक्रमण को देखते हु़ए अभी भी हर संभव सतर्कता बरतने की जरूरत है। किसी भी तरह की लापरवाही इसके चेन को बढ़ाने में सहायक साबित हो सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें