आगे निकलने की मची होड़
संवाद सहयोगी, करपी अरवल मुख्यालय स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित संकुल स्तरीय अक्
संवाद सहयोगी, करपी अरवल
मुख्यालय स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित संकुल स्तरीय अक्षर मेला में नवसाक्षर महिलाओं में गजब का उत्साह देखा गया। वैसे कई नवसाक्षर महिलायें स्कूली छात्र-छात्राओं एवं पुरुष अभिभावकों की उपस्थिति के कारण संकोच भी कर रही थीं। लेकिन नवसाक्षर महिलाओं का उत्साह देखते बन रहा था। आंचल सिर से खिसक न जाय इसका भी भय सता रहा था तो कभी गोद में चिपके अवोध बच्चे की हरकतों का भी सामना करना पड़ रहा था।
इसके बावजूद प्रतियोगिता में अबल रहने के लिए नवासाक्षरों में होड़ मची थी। इनलोगों के द्वारा बनाये जा रहे रंगोली भी आकर्षक दिख रहे थे। उस समय उपस्थित लोग मन ही मन मुस्करा रहे थे। जब कुछ नवसाक्षर महिलाओं की गोद में छोटे बच्चे थे। जिसे गोद में लेकर प्रतियोगिता में अवल आने के लिए दौड़ लगा रही थी। सवों मे पहले पहुंचने की होड़ थी। क्योंकि कुछ दूरी पर कागज कलम रखे थे जिसे अक्षर पहचान कर लिखना था एवं पुन: उस कागज के साथ वापस लौट कर जमा करना था। जिसे जांच कर उपस्थित शिक्षकों केा प्रथम,द्वितीय की घोषणा करनी थी।