विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hajipur News: हाजीपुर में गुमटी संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

By Ravikant KumarEdited By: Mukul Kumar
Published: Sun, 22 Jun 2025 01:20 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jun 2025 01:30 PM (IST)

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH-22 पर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गुटका विक्रेता और स्कूल के नाइट गार्ड विनोद महतो की गोली मारकर ...और पढ़ें

हाजीपुर में गुमटी संचालक दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

हाजीपुर में गुमटी संचालक दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH-22 काजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एकारा ओवरब्रिज हाई स्कूल के निकट दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने गुटका खरीदने के दौरान गुमटी संचालक सह स्कूल के नाइट गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से हाजीपुर की तरफ फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एवं स्वजन जुट गए।

घटना की जानकारी गाजीपुर थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही रूपेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है। मृतक स्थानीय स्वर्गीय मुसाफिर महतो के 50 वर्षीय पुत्र विनोद महतो थे।

विनोद महतो उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुतुबपुर एकारा में पिछले कई वर्षों से नाइट गार्ड के रूप में कार्यरत थे। घटना की जानकारी मिलते ही सदर वन एसडीपीओ ओमप्रकाश नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल सदर अस्पताल पहुंच गए।

एसडीपीओ ने घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों से ली। मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार तीन बदमाश हाई स्कूल के निकट गुमटी से गुटखा खरीदने गया था।

पोस्टमार्टम कराने में जुटी पुलिस

दुकानदार गुटका देने लगा, इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार को गोली मार दी। दो गोली सीने में मारी गई है। सदर अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

सदर अस्पताल पहुंची पुलिस शव का पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल के पश्चात बदमाशों के भागने के दिशा में गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।

इस संबंध में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि हाई स्कूल के निकट एक गुमटी संचालक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दिया। घटना के संबंध में जानकारी लेने के पश्चात आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।