विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gopalganj: क्रिकेट खेलने के विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, चार दोस्त भी गंभीर रूप से जख्मी

By Jagran NewsEdited By: Roma Ragini
Published: Sat, 28 Jan 2023 08:24 AM (IST)

Bihar Crime पसरमा गांव के अंकित कुमार और उसके साथियों को कुछ युवकों ने घेर लिया। उसके बाद आरोपियों ने ...और पढ़ें

गोपालगंज में क्रिकेट खेलने के विवाद में युवक की हत्या
गोपालगंज में क्रिकेट खेलने के विवाद में युवक की हत्या

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव में शुक्रवार को क्रिकेट खेलने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों गुटों के बीच जमकर चाकूबाजी हुई। चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य चार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

नगर थाना क्षेत्र के पसरमा गांव के अंकित कुमार और बसडीला गांव के युवकों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर पहले विवाद हो गया था। हालांकि, उसे पंचायती के स्तर से सुलझा लिया गया था। अंकित कुमार अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर बसडीला गांव की तरफ घूमने गया था। इस दौरान बसडीला गांव के युवकों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। क्रिकेट के विवाद में युवकों ने गाली दी। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई।

हमले में अंकित कुमार, हरि ओम प्रसाद, शिवम कुमार, चंदन सहित चार को गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल ले कर परिजन पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने अंकित कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जख्मी हरि ओम प्रसाद की हालत गंभीर देखकर उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया।

युवक की मौत की सूचना के बाद सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने सदर अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। हालांकि, सदर एसडीपीओ संजीव कुमार और नगर इंस्पेक्टर ललन कुमार ने उग्र लोगों को समझाकर शांत करा दिया।

भूमि विवाद में दो पक्षों में चाकूबाजी, चार जख्मी

वहीं, मांझा थाना क्षेत्र के कोईनी गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई। चाकूबाजी की घटना में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चाकूबाजी की घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दो घायलों की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार कोईनी गांव निवासी शत्रुधन सिंह अपनी जमीन गांव के ही संदेश यादव को बेच दी थी। इस बीच जमीन पर संदेश यादव और शत्रुघ्न सिंह मापी कराने के बाद निर्माण कार्य करा रहे थे। इस बात की सूचना मिलने के बाद शंभु सिंह और बसंत सिंह मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य का विरोध करना शुरू कर दिया। निर्माण कार्य का विरोध करने के दौरान दोनों पक्ष के बीच गाली गलौज शुरू हो गया। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया।

चाकूबाजी की घटना में एक पक्ष के शंभु सिंह और बसंत सिंह जबकि दूसरे पक्ष संदेश यादव व शत्रुधन सिंह जख्मी हो गए। चाकूबाजी की घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को मांझा पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।