दहेज में नकदी के लिए बहू को घर से निकाला
गोपालगंज। दहेज में नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर महम्मदपुर थाना क्षेत्र के बुधसी गांव में विवाहित
गोपालगंज। दहेज में नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर महम्मदपुर थाना क्षेत्र के बुधसी गांव में विवाहित रेशमी देवी को उसके ससुराल के लोगों ने शादी के करीब दो साल बाद मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना को लेकर थाने में पीड़ित महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार रेशमी देवी की शादी महम्मदपुर थाना क्षेत्र के बुधसी गांव के सुनील कुमार ¨सह के साथ जुलाई 2016 में संपन्न हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाने पर रेशमी देवी को उसके ससुराल के लोगों ने कुछ दिनों तक ठीक से रखा। बाद में दहेज में नकदी की मांग के लिए उसे उसके ससुराल के लोगों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कुछ दिनों तक वह ससुराल के लोगों की प्रताड़ना को झेलती रही। इसके बाद भी जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो रेशमी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके पहुंचने के बाद वह महम्मदपुर थाने पर पहुंची तथा घटना की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी में रेशमी देवी ने अपने पति सुनील कुमार ¨सह के अलावा ससुर नग नारायण ¨सह, अभिमन्यू ¨सह, रंजन कुमार ¨सह तथा चंद्रावती देवी सहित छह लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। कांड दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।