Move to Jagran APP

ससुराल में दहेज के लिए महिला की जहर खिलाकर हत्या

गोपालगंज। कुचायकोट प्रखंड के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के खेम मटिहनिया गांव में दहेज की मांग

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 05:40 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 05:40 PM (IST)
ससुराल में दहेज के लिए महिला की जहर खिलाकर हत्या
ससुराल में दहेज के लिए महिला की जहर खिलाकर हत्या

गोपालगंज। कुचायकोट प्रखंड के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के खेम मटिहनिया गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला की जहर खिलाकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के भाई का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

loksabha election banner

बताया जाता है कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मांझा बाजार निवासी शबनम खातून की शादी सात साल पूर्व विशंभरपुर थाना क्षेत्र के खेम मटिहनिया गांव निवासी टुन्ना अंसारी के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाने पर शबनम खातून को कुछ दिनों तक ठीक से रखा गया। इसके बाद ससुराल के लोग उनसे दहेज में रुपये की मांग करने लगे। इस मांग को लेकर महिला को मारपीट कर प्रताड़ित किया जाने लगा। इसके बाद भी दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो शुक्रवार की सुबह शबनम खातून की जहर खिलाकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर खेम मटिहनिया गांव पहुंचे मायके के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर विशंभरपुर थाना के थानाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव मृतका के भाई सद्दाम हुसैन का बयान दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.