भगवान की लीलाओं का मंचन करेंगे वृंदावन के कलाकार
कटेया प्रखंड के अमेया स्थित प्रसिद्ध सती हीरमति रानी मंदिर के परिसर में 2
संवाद सूत्र,कटेया ( गोपालगंज) : कटेया प्रखंड के अमेया स्थित प्रसिद्ध सती हीरमति रानी मंदिर के परिसर में 28 फरवरी को श्रीसहस्त्र चंडी महायज्ञ होगा। इसको लेकर गुरुवार को आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें महायज्ञ को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में मौजूद कुचायकोट विधायक अमरेंद्र कुमार पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय ने आयोजन समिति के सदस्यों से महायज्ञ को लेकर चल रही तैयारियों के बारे में जानकारी लिया। इस दौरान उन्होंने महायज्ञ में अपने स्तर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक के बाद आयोजन समिति के सदस्य ने बताया कि महायज्ञ में डॉ. पंकज शुक्ला आचार्य की भूमिका निभाएंगे। राजनजी महाराज प्रवचन देंगे। महायज्ञ के दौरान रात में वृंदावन की रासलीला मंडली भगवान की लीलाओं का मंचन करेगी। बैठक में पूर्व उपप्रमुख विनय कुमार तिवारी, पैक्स अध्यक्ष विकास तिवारी, संजय मिश्र, धनंजय तिवारी, हरेंद्र तिवारी, मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद बैठा सहित काफी संख्या में सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।