Move to Jagran APP

पति के इंतजार में बेटी के साथ दर-दर भटक रही पत्नी

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : चार महीना पूर्व अपने कुछ लोगों के साथ मुंबई मजदूरी करने कर

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 06:10 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 06:10 PM (IST)
पति के इंतजार में बेटी के साथ दर-दर भटक रही पत्नी
पति के इंतजार में बेटी के साथ दर-दर भटक रही पत्नी

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : चार महीना पूर्व अपने कुछ लोगों के साथ मुंबई मजदूरी करने करने गए एक ग्रामीण लापता हो गए हैं। जिन लोगों के साथ यह ग्रामीण मुंबई गया था, वे लोग अपने घर वापस लौट आए हैं। ग्रामीण के वापस घर नहीं लौटने पर उनकी पत्नी अपनी बेटी के साथ उनके इंतजार में दर-दर भटक रही हैं। अपने पति के साथ किसी अनहोनी की आशंका में इन्होंने थाना में आवेदन दिया है। आवेदन देने वाली महिला का आरोप है कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

loksabha election banner

नगर थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव निवासी सुभाष राम अपने गांव के कुछ लोगों के साथ चार माह पूर्व मजदूरी करने मुंबई चले गए। इसी बीच जनवरी माह में सुभाष राम के साथ मुंबई गए लोग वापस अपने घर लौट आए। सुभाष राम के घर नहीं लौटने पर इनकी पत्नी केवली देवी ने वापस घर लौटने वाले लोगों से अपने पति के बारे में पूछा तो कोई संतोष जवाब नहीं मिला। इन लोगों ने बताया कि दो महीना पहले की सुभाष राम को घर भेजने के लिए ट्रेन में चढ़ा दिया था। दो महीने पहले मुंबई से घर के लिए रवाना होने के बाद भी अपने पति के घर नहीं पहुंचने पर केवली देवी अपने पति के साथ किसी अनहोनी घटना की आशंका को देखते हुए 20 दिन पूर्व थाना में आवेदन दिया। तब ये यह महिला अपनी बेटी के साथ थाना का चक्कर लगा रही है। केवली देवी का कहना था कि आवेदन देने के बाद पुलिस ने मुंबई से वापस लौटे से एक बार पूछताछ करने के बाद आगे कोई कार्रवाई नहीं किया। इनको आशंका है कि या तो उनके पति की हत्या कर दी गई या उन्हें बधुंआ मजदूर के रूप में बेच दिया गया है। अपनी पति के इंतजार में बेटी के साथ दर-दर भटक रही इस महिला का विश्वास अब पुलिस से उठता जा रहा है। वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि जो लोग सुभाष राम के साथ मुंबई गए थे उनसे पूछताछ की जा चुकी है। इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.