विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोपालगंज में हत्या के आरोपी के दरवाजे पर किया दाह संस्कार, दो दिन बाद मिला था शव

Published: Thu, 15 Oct 2026 03:43 PM (GMT+05:30)

गोपालगंज के खानपुर अजमत गांव में 12 वर्षीय संजना कुमारी की हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के दरवाजे पर शव का दाह संस्कार कर दिया।

आरोपी के दरवाजे पर किया दाह संस्कार

आरोपी के दरवाजे पर किया दाह संस्कार

HighLights

  1. गोपालगंज में 12 वर्षीय छात्रा संजना कुमारी की हत्या।

  2. आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के दरवाजे पर किया दाह संस्कार।

  3. पुराने विवाद में साबुन देने के बहाने हत्या का आरोप।

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। थावे थाना क्षेत्र के खानपुर अजमत गांव में 12 वर्षीया छात्रा संजना कुमारी की हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को आरोपित के दरवाजे पर शव का दाह संस्कार कर दिया। 

सोमवार की दोपहर से लापता सातवीं कक्षा की छात्रा का शव बुधवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर पुराने मकान के पीछे मिला था। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना रहा।

साबुन देने के बहाने बुलाकर हत्या का आरोप

बताया जाता है कि संजना सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे बथान में गाय को चारा खिलाने गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद उसके चाचा शशिकांत पटेल ने थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी कराई। 

बुधवार की सुबह शव मिलने के बाद स्वजन ने पट्टीदार पर पुराने विवाद में साबुन देने के बहाने बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। शव पर सिर और गर्दन पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी। 

डॉग स्क्वायड टीम ने दो घंटे तक जांच की

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष विभा कुमारी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीपीओ चंदन कुमार और सर्किल इंस्पेक्टर धर्मवीर प्रसाद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए, जबकि छपरा से आई डॉग स्क्वायड टीम ने करीब दो घंटे तक जांच की। खोजी कुत्ता घटनास्थल से एक आरोपित के घर तक पहुंचा।

यह भी पढ़ें- गोपालगंज में 2 दिन से लापता 7वीं की छात्रा का मिला शव, रिश्तेदार पर बहाने से बुलाकर हत्या का आरोप