नया टोला बंगरी में दो पक्ष भिड़े, मां-बेटी सहित तीन घायल
जादोपुर थाना क्षेत्र के नया टोला बंगरी गांव में रविवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर एक महिला उनकी पुत्री तथा पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद तीनों घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के नया टोला बंगरी गांव में रविवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर एक महिला, उनकी पुत्री तथा पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद तीनों घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जाता है कि नया टोला बंगरी गांव निवासी बिदू देवी का रविवार को किसी बात को लेकर अपने पड़ोसी से विवाद हो गया। पड़ोसी इनके दरवाजे पर गाली गलौज करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्ष लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर बिदू देवी, इनकी पुत्री नीरज कुमारी तथा पुत्र मोहित कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस घटना के बाद तीनों घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।