सिटी राइड बस व कार की टक्कर में 12 यात्री घायल
राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 2
गोपालगंज। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 पर भड़कुईयां दूध फैक्ट्री के समीप एक सिटी राइड बस व कार के आपस में ओवरटेक करने के दौरान दोनों वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में कार व सीटी राइड बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। घायल लोगों को इलाज के लिए तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जाता है कि रविवार की सुबह सिटी राइड बस महम्मदपुर से यात्रियों को लेकर गोपालगंज आ रही थी। इसी बीच पीछे से आ रही एक मारुति कार चालक ने भड़कुईयां दूध फैक्ट्री के समीप सिटी राइड बस को ओवरटेक करना शुरू कर दिया। इसी ओवरटेकिग के दौरान सिटी राइड बस व कार आपस में भिड़ गए। इस घटना में कार हाईवे से पलटकर गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार व बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगो ने उठाकर सदर अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। दुर्घटना में घायल हुए लोगों में महम्मदपुर थाना क्षेत्र के अशोक प्रसाद, बढ़ेया गांव के हरदेव गुप्ता तथा पुनदेव गुप्ता के अलावा बेगुसराय जिला के राजन कुमार तथा सत्यनारायण प्रसाद सहित 12 लोग शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मांझा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।