गोपालगंज में बच्चों की स्कूल फीस भरने जा रहे पति-पत्नी को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौके पर ही मौत
गोपालगंज में एनएच-27 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बच्चों की स्कूल फीस भरने जा रहे पति-पत्नी को ट्रक ने कुचला
HighLights
एनएच-27 पर ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला।
सिराजुल कुरैशी और पत्नी शकीला खातून की मौत।
बच्चों की स्कूल फीस जमा करने के लिए जा रहे थे।
जागरण संवाददाता, गोपालगंज। मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भड़कुईया गांव के समीप एनएच-27 पर गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान विशुनपुरा पंडित गांव निवासी सिराजुल कुरैशी और उनकी पत्नी शकीला खातून के रूप में हुई है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
स्वजन के अनुसार, सिराजुल कुरैशी अपनी पत्नी शकीला खातून के साथ बाइक से बच्चों के स्कूल की फीस जमा करने के लिए गोपालगंज आ रहे थे। इसी दौरान भड़कुईया गांव के पास एनएच-27 पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
फरार ट्रक चालक की तलाश
हादसे की सूचना मिलने के बाद मांझा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश के साथ घटना की जांच में जुटी है।
दंपती की मौत की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। बताया गया कि दोनों दो बच्चों के माता-पिता थे। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- गोपालगंज: थावे मंदिर परिसर विकास की धीमी रफ्तार, मियाद बीती पर काम अधूरा
