अभी से ट्रेनें फुल, पर्व पर घर आने में परेशानी झेलेंगे परदेसी
दीपावली तथा छठ पर्व घर आने की तैयारी कर रहे परदेसियों के ¨चता बढ़ गई है। दिल्ली तथा पंजाब से बिहार आने वाली सभी ट्रेनें अभी से फुल हो चुकी हैं।
गोपालगंज। दीपावली तथा छठ पर्व घर आने की तैयारी कर रहे परदेसियों के ¨चता बढ़ गई है। दिल्ली तथा पंजाब से बिहार आने वाली सभी ट्रेनें अभी से फुल हो चुकी हैं। कोलकाता तथा मुंबई से आने वाली रुटीन एक्सप्रेस ट्रेनों में भी आरक्षित सीटें भर चुकी हैं। बाहर से आने ही नहीं दीपावली तथा छठ पर्व के बाद घर से काम पर लौटने के लिए भी किसी भी ट्रेन में जगह नहीं है। छठ के बाद 15 से 30 नवंबर तक बिहार से दिल्ली तथा पंजाब जाने वाली ट्रेनों में अभी से वे¨टग टिकट मिल रहा है। ऐसे में बाहर काम करने वाले लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि दीपावली और छठ पर्व पर घर कैसे पहुंचेंगे। अगर किसी तरफ से घर पहुंच गए तो फिर वापस काम पर कैसे लौटेंगे। अब बाहर काम करने वालों की उम्मीदें पर्व पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा पर टिकी हैं कि शायद उसमें घर आने और फिर वापस लौटने के लिए जगह मिल जाए।
जिले से काफी संख्या में लोग दिल्ली, पंजाब, मुंबई तथा कोलकाता में काम करते हैं। बाहर काम करने वाले लोग अब दीपावली तथा छठ पर घर आने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन अभी से इन्हें बिहार आने वाली ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही हैं। छठ के बाद बिहार से वापस जाने वाली ट्रेनों में भी वे¨टग टिकट मिल रहा है। ऐसे में बाहर काम करने वालों के साथ ही उनके पर्व पर उनके घर जाने का इंतजार कर रहे परिजनों की भी ¨चता बढ़ गई है। आंकड़े बताते हैं कि सात नवंबर को दीपावली मनाने घर आने वालों को ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। दिल्ली से बिहार आने वाली गोरखधाम, बिहार संपर्क क्रांति, वैशाली सहित सभी ट्रेनें पहले से ही फुल हैं। किसी तरह बाहर से घर आ गए तो फिर वापस जाने वाली ट्रेनों में भी यही स्थिति है। बिहार से दिल्ली तथा पंजाब जाने वाली ट्रेनों में 15 से 30 नवंबर तक वे¨टग टिकट मिल रहा है। अब बाहर काम करने वाले लोगों को पर्व पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा का इंतजार है।