यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आज होगा थावे महोत्सव का रंगारंग आगाज, तैयारी पूरी
गोपालगंज दो दिनों तक चलने वाले थावे महोत्सव का रविवार को रंगारंग आगाज होगा। इस महोत्सव के

गोपालगंज : दो दिनों तक चलने वाले थावे महोत्सव का रविवार को रंगारंग आगाज होगा। इस महोत्सव के आयोजन की प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी की ली गई है। इसका उद्घाटन सूबे की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी करेंगी। दो दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में देश के कई नामचीन कलाकारों के अलावा स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा। महोत्सव के मुख्य आकर्षण प्रख्यात लोकगायिका शारदा सिन्हा व बालीवुड के सिगर उदित नारायण होंगे। इसके अलावा प्रख्यात हास्य कलाकार सुनील योगी भी महोत्सव के दूसरे दिन अपनी रचनाओं को प्रस्तुत करेंगे।
प्रशासनिक स्तर पर शनिवार को थावे महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। रविवार की शाम महोत्सव के रंगारंग उद्घाटन के बाद प्रथम दिन 10 अप्रैल को नालंदा संगीत विकास संस्थान के कलाकार रंजीत कुमार एंड ग्रुप, लोकगायिका शारदा सिन्हा, लावण्या राज व साथी तथा गायिका दीक्षा टूर अपना-अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। दूसरे दिन 11 अप्रैल को कलाकार सुमित पांडेय व ग्रुप, डा. नीतू कुमारी नवगीत व अन्य, बालीवुड सिगर उदित नारायण झा तथा हास्य कलाकार सुनील योगी अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों को भी महोत्सव के दूसरे दिन मौका मिलेगा।
----------------
11 अप्रैल को दिन में स्थानीय कलाकार देंगे प्रस्तुति
थावे महोत्सव के दूसरे दिन यानि 11 अप्रैल को दिन के 11 बजे से दो बजे तक स्थानीय कलाकार महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके लिए जिला स्तरीय पर देवी गीत के लिए अरविद कुमार सिंह, एकल गायन के लिए रिशु कुमार, राजेश मिश्रा, पर्यावरण गीत के लिए धनजी कुमार, शांति कुमारी, पूजा मिश्रा एवं निर्मला श्रीवास्तव,़ग•ाल के लिए शुभम कुमार मिश्रा एवं कृष्ण कुमार, समूह गायन के लिए शांति कुमारी एवं प्रियांशु, समूह संगीत कला के लिए कुमारी श्वेता एवं सलोनी कुमारी, शराब बंदी पर कव्वाली के लिए रविद्रा राज ग्रुप, देवी गीत के लिए मोती चंद्र मांझी एवं प्रियांशु ब्याहुत, एकल गायन के लिए राज नंदनी, चित्रकला मे अजमेर आलम, सुगम संगीत के लिए कृति कुंज, विमल एवं कृष्ण कुमार, वायलीन के लिए हेमंत कुमार एवं रुखसार अहमद, हास्य कलाकार मे भुवनेश्वर कुमार, कव्वाली मे धन्नाज्य निगम, ऋतिक राज एवं घनश्याम कुमार राय, नृत्य के लिए आलिया एवं ग्रुप, लोक गीत के लिए कंचन बाला एवं नाटक गायन के लिए शक्तिधर वाजपेयी का चयन किया गया है।
-----------
महोत्सव के मौके पर लगेगी प्रदर्शनी
थावे महोत्सव के दौरान कृषि विभाग व स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग प्रदर्शनी लगाएंगे। इसके अलावा जीविका की ओर से रंगोली भी बनाया जाएगा। इस संबंध में डीएम ने दिशानिर्देश जारी किया है। महोत्सव के आयोजन का पंडाल के किनारे प्रमुख स्थानों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रसारण किया जाएगा।
------------
सूबे के कई मंत्री भी उद्घाटन कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद
दो दिवसीय थावे महोत्सव का उद्घाटन सूबे की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी करेंगी। मुख्य अतिथि सूबे के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद तथा अति विशिष्ट अतिथि कृषि मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, मद्य निषेध और उत्पाद व निबंधन मंत्री सुनील कुमार, खान व भूतत्व मंत्री जनक राम, सहकारिता मंत्री सुबाष सिंह व पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल शामिल होंगे।
-------------------
दो दिवसीय थावे महोत्सव का विस्तृत कार्यक्रम
- 10 अप्रैल को कार्यक्रम का शेड्यूल
कार्यक्रम निर्धारित समय
उद्घाटन व दीप प्रज्ज्वलन अपराह्न 05-06 बजे
रंजीत कुमार व ग्रुप,नालंदा संगीत विकास संस्थान अपराह्न 06-07 बजे
लोकगायिका शारदा सिन्हा अपराह्न 07-08.30 बजे
लावण्या राज व अन्य अपराह्न 8.30 -9 बजे
गायिका दीक्षा टूर अपराह्न 9-10 बजे
-----------------------
11 अप्रैल को होनेवाले सांस्कृतिक कार्यक्रम
कार्यक्रम निर्धारित समय
सुमीत पांडेय व ग्रुप अपराह्न 06-6.30 बजे
डा. नीतू कुमारी नवगीत व अन्य अपराह्न 06.30-07 बजे
गायक उदित नारायण अपराह्न 07-09.30 बजे
हास्य कलाकार सुनील योगी अपराह्न 9.30 बजे से समापन तक
----
भव्य पंडाल बनकर हुआ तैयार
संसू, थावे : भोरे प्रखंड स्थित होमगार्ड मैदान में थावे महोत्सव को लेकर भव्य पंडाल बनकर तैयार हो गया है। भव्य रूप से स्टेज व पंडाल को सजाया गया है। पंडाल के अंउर व बाहर में लाइट की व्यवस्था की गई है। दो गेट बनाए गए हैं। इसमें एक वीआईपी गेट, दूसरा आम जनता के लिए है। दोनों गेटों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे। महोत्सव के दौरान चप्पे-चप्पे पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की तैनाती रहेगी। सदर एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि थावे महोत्सव को लेकर दो मेन गेट बनाए गए हैं। इसमें एक थाना के पास से दूसरा दुर्गा मंदिर गोलंबर चौक के पास। दोनों तरफ से आने-जाने की सुविधा रहेगी। वीआइपी व जनप्रतिनिधियों के लिए पास जारी किया गया है।
