मारपीट में स्कूली छात्र सहित तीन लोग घायल
कुचायकोट थाना क्षेत्र के बैदौली गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक स्कूली छात्र सहित एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोपालगंज। कुचायकोट थाना क्षेत्र के बैदौली गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक स्कूली छात्र सहित एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बैदौली गांव के रवींद्र मिश्र का अपने ही गांव के विनोद मिश्र से पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर रवींद्र मिश्र के दरवाजे पर पहुंचे दूसरे पक्ष के लोग गाली-गलौज कर रहे थे। रवींद्र मिश्र ने दूसरे पक्ष के लोगों को गाली-गलौज करने से रोका। इसी बाद को लेकर विनोद मिश्र सहित पांच लोगों ने रवींद्र मिश्र पर हमला कर दिया। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बचाने जब उनकी पुत्री ममता कुमारी पहुंची तो उसे भी घायल कर हमलावर भागने लगे। इसी बीच को¨चग पढ़कर घर लौट रहे रवींद्र मिश्र का पुत्र संजीत मिश्र को भी रास्ते में रोककर घायल कर दिया गया। घटना को लेकर थाने में दर्ज प्राथमिकी में पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। उधर इसी थाना के ¨बदवलिया गांव में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने संतोष कुमार यादव को मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में सुबास यादव सहित तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।