महिला हत्याकांड में पति- देवर सहित तीन गिरफ्तार
गोपालगंज दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला की हत्या करने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। महिला की सिवान जिले के जामो थाना क्षेत्र में हत्या कर शव को मांझा थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव में फेंक दिया गया था।
गोपालगंज : दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला की हत्या करने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। महिला की सिवान जिले के जामो थाना क्षेत्र में हत्या कर शव को मांझा थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव में फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने सिवान के जामो थाना क्षेत्र के बसडीला गांव में छापेमारी कर मृतका के पति, देवर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
मांझा थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव में बीते अगस्त माह में पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया था। इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने दस दिन बाद मृतका की शिनाख्त सिवान जामो थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी परवेज आलम की पत्नी शबनम खातून के रूप में किया। महिला की शिनाख्त होने के बाद जांच पड़ताल में यह बात सामने आई की शबनम खातून की दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या कर शव को विशंभपुर गांव में फेंक दिया गया था। शबनम खातून की हत्या में ससुराल वालों के शामिल होने का पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद पुलिस ने सिवान जिले के बसडीला गांव में छापेमारी कर मृतका के पति पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच के क्रम में महिला की पहचान कर उसके पति परवेज आलम, देवर साजिद अली तथा मोहर्रम मियां को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में मांझा थाना के थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि बीते 18 अगस्त को मांझा थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव से एक अज्ञात महिला का शव बराम किया गया था। शव बरामद होने के दस दिन बाद मृतका का शिनाख्त कर इस मामले की जांच पड़ताल की गई तो यह बात सामने आई कि दहेज के लिए महिला की हत्या कर शव को विशंभरपुर गांव में लाकर फेंक दिया गया था। उन्होंने बताया कि सिवान के बसडीला गांव में छापेमारी कर मृतका के पति, देवर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।