Move to Jagran APP

घर का ताला तोड़कर हजारों की संपत्ति उड़ा ले गए चोर

गोपालगंज। कुचायकोट थाना क्षेत्र के पहाड़पुर दयाल गांव में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर गहना सहित करीब दो लाख रुपये की कीमत के सामान चुरा लिया। शुक्रवार की सुबह कोलकाता से घर आने पर गृहस्वामी को इस घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों से इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 05:57 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 05:57 PM (IST)
घर का ताला तोड़कर हजारों की संपत्ति उड़ा ले गए चोर

गोपालगंज। कुचायकोट थाना क्षेत्र के पहाड़पुर दयाल गांव में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर गहना सहित करीब दो लाख रुपये की कीमत के सामान चुरा लिया। शुक्रवार की सुबह कोलकाता से घर आने पर गृहस्वामी को इस घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों से इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

loksabha election banner

बताया जाता है कि पहाड़पुर दयाल गांव निवासी रामएकबाल सिंह अपने परिवार के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने कोलकाता गए थे। इसी बीच चोरों ने इनके घर का ताला तोड़कर गहना सहित करीब दो लाख कीमत का सामान चुरा लिया। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह कोलकाता से गांव पहुंचने पर रामएकबाल सिंह ने अपने घर का दरवाजा खोला तो देखा कि घर के सभी कमरों की अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर सामान अस्त-व्यस्त किया हुआ है। चोरों ने घर के तमाम बक्सों को छत पर ले जाकर उसमें रखा जेवर, कपड़ा और कीमती सामान निकालने के बाद बक्से को छत पर छोड़ दिया था। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद ने बताया कि इस घटना को लेकर थाना में किसी ने आवेदन नहीं दिया है। ग्रामीणों से इस घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.