Move to Jagran APP

मुखिया पति व पैक्स अध्यक्ष पर हमला कर बाइक लूटी, फायरिग

संवाद सूत्र कुचायकोट(गोपालगंज ) कुचायकोट थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के समीप जनसंपर्क

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Aug 2021 11:46 PM (IST)Updated: Wed, 25 Aug 2021 11:46 PM (IST)
मुखिया पति व पैक्स अध्यक्ष पर हमला कर बाइक लूटी, फायरिग

संवाद सूत्र, कुचायकोट(गोपालगंज ) : कुचायकोट थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के समीप जनसंपर्क कर घर लौट रहे एक बाइक पर सवार ढोढवलिया पंचायत की मुखिया के पति तथा पैक्स अध्यक्ष को रोककर तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने हमला कर दिया। इस दौरान मुखिया पति तथ पैक्सी अध्यक्ष को मारपीट कर घायल करने के बाद बदमाशों ने इनकी बाइक लूट ली। इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पिस्तौल से फायरिग करते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते की मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने घायल मुखिया पति तथा पैक्स अध्यक्ष को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट में भर्ती कराया। इस घटना को लेकर घायल मुखिया पति के बयान पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

loksabha election banner

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी मधु देवी ढोढवालिया पंचायत की मुखिया हैं। बुधवार की सुबह इनके पति पूर्व मुखिया धर्मनाथ सिंह अपने ही गांव के निवासी पैक्स अध्यक्ष अशोक पांडेय के साथ क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर एक बाइक पर सवार होकर जनसंपर्क करने निकले थे। जनसंपर्क करने के बाद दोनों लोग बाइक से अपने गांव फुलवरिया के पास पहुंचे ही थे कि तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने इन्हें रोक लिया। इनके रुकते ही बदमाशों ने मुखिया पति धर्मनाथ सिंह तथा पैक्स अध्यक्ष अशोक पांडेय पर हमला कर उन्हें मारपीट कर घायल करने के बाद इनकी बाइक लूट ली। इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पिस्तौल से फायरिग करते हुए फरार हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल मुखिया पति तथा पैक्स अध्यक्ष को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां घायल मुखिया पति व पैक्स अध्यक्ष का चिकित्सकों ने मरहम पट्टी किया। इस घटना को लेकर मुखिया पति धर्मनाथ सिंह के बयान पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। लूटी गई बाइक में पंचायत से संबंधित चेक बुल, एटीएम कार्ड, पासबुक, जन वितरण प्रणाली से संबंधित कागजात तथा 80 हजार रुपये रखा गया था। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अश्विनी तिवारी ने कहा कि पूर्व मुखिया धर्मनाथ सिंह का पूर्व से गोपालपुर थाना क्षेत्र के अहिरौली दुबौली गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। दोनों के बीच पूर्व में भी हुई घटना को लेकर गोपालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज है । यह घटना पूर्व से चले आ रहे विवाद से जुड़ा है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.