Move to Jagran APP

गोपालगंज के तिवारी टोला में दो पक्षों में विवाद से तनाव

कटेया थाना क्षेत्र के तिवारी टोला में गुरुवार की रात असामाजिक तत्वों ने एक धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ किया। घटना की जानकारी होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने दूसरे पक्ष के धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ कर दिया। इससे गांव में दो पक्षों में तनाव हो गया। दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार चौबे तथा पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार ने लोगों को समझाकर स्थिति पर नियंत्रण किया। तनाव को देखते हुए पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 May 2021 08:54 PM (IST)Updated: Fri, 07 May 2021 08:54 PM (IST)
गोपालगंज के तिवारी टोला में दो पक्षों में विवाद से तनाव

संवाद सूत्र, कटेया (गोपालगंज) : कटेया थाना क्षेत्र के तिवारी टोला में गुरुवार की रात असामाजिक तत्वों ने एक धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ किया। घटना की जानकारी होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने दूसरे पक्ष के धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ कर दिया। इससे गांव में दो पक्षों में तनाव हो गया। दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार चौबे तथा पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार ने लोगों को समझाकर स्थिति पर नियंत्रण किया। तनाव को देखते हुए पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

loksabha election banner

बताया जाता है कि तिवारी टोला में असामाजिक तत्वों ने गुरुवार की देर रात तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार की सुबह यह जानकारी होने पर दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। इसके बाद दूसरे पक्ष ने धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ कर दी। इससे गांव में तनाव है। इस घटना को लेकर समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने थाना में आवेदन नहीं दिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। बीडीओ राकेश कुमार चौबे ने बताया कि थानाध्यक्ष सुमन कुमार मिश्र , स्थानीय मुखिया मार्कन्डेश्वर पाण्डेय के साथ शांति समिति की बैठक कर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

प्वाइंट 32 बोर की पिस्तौल व तमंचा के साथ बदमाश गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, हथुआ (गोपालगंज) : मीरगंज थाना क्षेत्र के सबेया पुलिस पिकेट के समीप चेकिग अभियान चला रही पुलिस के हत्थे एक बदमाश चढ़ गया। जांच अभियान देखकर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपित के पास से प्वाइंट 32 बोर की एक पिस्तौल, एक तमंचा, तीन जिदा कारतूस तथा चोरी की एक बाइक बरामद किया है। आरोपित शराब के धंधे से जुड़ा रहा है।

बताया जाता है कि मीरगंज थाना के थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार पुलिस बल के साथ सबेया पुलिस पिकेट के समीप लॉकडाउन का पालन कराने के लिए मास्क व वाहन चेकिग अभियान चला रहे थे। इस दौरान उधर से गुजर रहे एक युवक पुलिस को जांच करते देख भागने लगा। उसका पीछा कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक प्वाइंट 32 बोर की पिस्तौल, एक तमंचा तथा तीन जिदा कारतूस बरामद हुआ। बाइक भी चोरी की निकली। चोरी की बाइक व हथियार जब्त कर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित मीरगंज थाना क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी गणेश पांडेय का पुत्र अमित कुमार पांडेय बताया जाता है। वह शराब के धंधे से भी जुड़ा रहा है। आरोपित की निशानदेही पर हथियार सप्लायर को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.