शिक्षक ने पत्नी को पीटा, प्राथमिकी
प्रखंड मुख्यालय स्थित मुखीराम हाई स्कूल के शिक्षक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसको लेकर महिला ने थावे थाने में शिकायत की है।
संवाद सूत्र, थावे : प्रखंड मुख्यालय स्थित मुखीराम हाई स्कूल के शिक्षक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसको लेकर महिला ने थावे थाने में शिकायत की है।
आवेदन में विनिता देवी ने आरोप लगाया है कि उनकी शादी विजय कुमार पड़ित से हुई है। उसके पति मुखीराम हाई स्कूल थावे में अंग्रेजी के शिक्षक हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि थावे में किराए के घर में उसके पति ने उसे व उसकी बेटी को रखा है। जहां आए दिन वे उसे प्रताड़ित करते हैं। विनीता देवी ने आरोप लगाया है कि आए दिन उसके पति उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं तथा हमेशा उसे घर से बाहर निकाल देने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने इस प्रताड़ना में अपने शिक्षक पति के अलावा सास बेदामी देवी पर भी आरोप लगाया है। इस संबंध में पूछे जाने पर थावे थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि पीड़ित महिला के आवेदन के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।