Move to Jagran APP

सर्पदंश से महेंद्र महिला कॉलेज छात्र संघ उपाध्यक्ष की मौत

शहर के महेंद्र महिला महाविद्यालय के छात्र संघ की उपाध्यक्ष काजल कुमारी यादव अब नहीं रहीं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 05:04 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 05:04 PM (IST)
सर्पदंश से महेंद्र महिला कॉलेज छात्र संघ उपाध्यक्ष की मौत
सर्पदंश से महेंद्र महिला कॉलेज छात्र संघ उपाध्यक्ष की मौत

गोपालगंज। शहर के महेंद्र महिला महाविद्यालय के छात्र संघ की उपाध्यक्ष काजल कुमारी यादव अब नहीं रहीं। मंगलवार की रात काजल यादव शहर के साधु चौक मोहल्ला स्थित अपने घर के बाहर गाय के पास खड़ी थीं। तभी एक सांप ने इन्हें डंस लिया। परिजन इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां इनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने इन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही काजल यादव की मौत हो गई। महिला महाविद्यालय छात्र संघ उपाध्यक्ष की मौत की खबर मिलते ही छात्राओं तथा छात्रों में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को महेंद्र महिला महाविद्यालय में शोक सभा आयोजित कर कॉलेज को बंद कर दिया गया। शहर के कमला राय महाविद्यालय में भी शोकसभा आयोजित कर मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। छात्र संघ उपाध्यक्ष की मौत की जानकारी मिलने पर विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं की भीड़ उनके घर पर उमड़ पड़ी। इस दौरान सभी के आंखें नम रहीं।

loksabha election banner

बताया जाता है कि शहर के साधु चौक मोहल्ला निवासी लक्ष्मण यादव की पुत्री काजल यादव महेंद्र महिला महाविद्यालय में बीएन पार्ट वन की छात्रा थीं। महेंद्र महिला महाविद्यालय में छात्र चुनाव में काजल यादव ने उपाध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा था। इस चुनाव में ये उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई थीं। बताया जाता है कि मंगलवार की रात करीब दस बजे खाना खाने के बाद ये अपने घर के बाहर अपनी गाय के पास खड़ी थीं। तभी इनके पैर में एक सांप ने डंस लिया। सांप के डंसने की जानकारी मिलते ही परिजन इन्हें सदर अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक सांप का जहर फैल चुका था। इनकी हालत देख सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में काजल यादव की मौत हो गई। छात्र राजद के जिलाध्यक्ष दिवाकर यादव, अभाविप के सुदंरम कुमार सहित दर्जनों छात्र नेता उसके दरवाजे पर पहुंच कर परिजन को सांत्वना देते रहे। इस दौरान उनकी भी आंखें नम रहीं। इनसेट

छात्राओं में काफी लोकप्रिय थीं काजल यादव

गोपालगंज : सर्पदंश से कॉल के गाल में समा गई काजल यादव छात्राओं में काफी लोकप्रिय थीं। बीते फरवरी माह में छात्र संघ चुनाव की घोषणा होने पर इन्होंने महेंद्र महिला महाविद्यालय छात्र संघ के उपाध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा था। छात्राओं के बीच इनकी लोकप्रियता को देखते हुए किसी अन्य ने इनके खिलाफ पर्चा नहीं भरा था तथा ये निर्विरोध निर्वाचत हो गई थीं। छात्र राजद के जिलाध्यक्ष दिवाकर यादव ने बताया कि काजल यादव लालू प्रसाद यादव की राजनीति से काफी प्रेरित रहती थी। वह हमेशा कमजोर लोगों की मदद करती रहती थी। काजल यादव के निधन से महेंद्र महिला महाविद्यालय के साथ ही छात्र राजद को भी काफी क्षति पहुंचा है। इनसेट

छात्र-छात्राओं ने अर्पित किया श्रद्धासुमन

गोपालगंज : छात्र संघ की उपाध्यक्ष काजल यादव के निधन पर बुधवार को महेंद्र महिला महाविद्यालय की प्राचार्य किरण कुमारी की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। शोक सभा को संबोधित करते हुए प्राचार्य किरण कुमारी ने कहा कि महाविद्यालय उपाध्यक्ष काजल कुमारी यादव के निधन से कॉलेज को काफी क्षति हुई है। कालेज में विभिन्न प्रकार की समस्या को लेकर काजल हमेशा हमारे पास आया करती थीं। अभाविप के सदस्य सुंदरम कुमार ने कहा कि उपाध्यक्ष काजल कुमारी यादव का निधन एक बड़ी क्षति है। शोकसभा के बाद महाविद्यालय को बंद कर दिया गया। शहर के कमला राय महाविद्यालय परिसर में भी प्राचार्य डीएम पाण्डेय की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित किया गया। शोक सभा में कमला राय महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष ¨प्रस कुवंर, महासचिव निहाल कुमार पटेल, संयुक्त सचिव अनिष कुमार सहित छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रख कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.