Move to Jagran APP

हादसा: अर्धनिर्मित ओवरब्रिज पर दौड़ती चली गई कार, फिर धमाका हुआ और उड़ गए परखचे

बिहार के गोपालगंज में अर्धनिर्मित ओवरब्रिज पर चढ़ी कार नीचे गिर गई। दुर्घटना में कार सवार एक मासूम सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल उत्‍तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 25 Nov 2019 06:12 PM (IST)Updated: Mon, 25 Nov 2019 10:58 PM (IST)
हादसा: अर्धनिर्मित ओवरब्रिज पर दौड़ती चली गई कार, फिर धमाका हुआ और उड़ गए परखचे
हादसा: अर्धनिर्मित ओवरब्रिज पर दौड़ती चली गई कार, फिर धमाका हुआ और उड़ गए परखचे

गोपालगंज [जेएनएन]। तेज रफ्तार कार मिट्टी डालकर बंद किए गए अर्धनिर्मित ओवरब्रिज (Overbridge) पर जा चढ़ी। इसके बाद वहीं हुआ, जैसा आप सोच रहे हैं। आगे ब्रिज नहीं बना होने के कारण पूरी गति से दौड़ती कार सीधे नीचे जा गिरी। तेज आवाज के साथ कार के परखचे उड़ गए। बिहार के गोपालगंज स्थित बंजारी मोड़ स्थित अर्धनिर्मित ओवरब्रिज पर हुई इस दुर्घटना (Accident) में कार में सवार एक मासूम सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

loksabha election banner

स्‍थानीय लोगों ने घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल (Gopalganj Sadar Hospital) में भर्ती कराया। वहां उनकी चिंताजनक स्थिति देखकर चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज व अस्‍पताल रेफर कर दिया। कार में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश (UP) के निवासी हैं।

यूपी से गोपालगंज आया था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुशीनगर (Kushinagar) जिले के निवासी पिंटू कुमार वर्मा (30) परिवार के साथ रविवार की रात्रि एक कार में सवार होकर गाेपालगंज के बरौली में आयोजित एक रिशेप्शन पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। कार में अनिरुद्ध वर्मा (25), प्रियेश कुमार वर्मा (35), संदीप कुमार वर्मा ( 34), राधे कुमार वर्मा (25), राहुल कुमार (20) तथा छह साल के मासूम शौर्य कुमार भी थे। कार जैसे ही ओवरब्रिज पर बंजारी के समीप पहुंची, चालक बंद एवं निर्माणाधीन ओवरब्रिज के रास्ते कार लेकर तेजी से निकल गया।

घायलों को स्‍थानीय लोग ले गए अस्‍पताल

इसके बाद कार ओवरब्रिज से नीचे गिर पड़ी। कार के नीचे गिराने पर जोरदार आवाज हुई, जिसे सुनकर लोग जुट गए। बंजारी चौक पर मौजूद दुकानदारों व आसपास के लोगों ने कार में सवार लोगों को काफी मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में बाहर निकाला तथा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्‍हें गोरखपुर रेफर कर दिया।

सदर अस्पताल में घंटों मची रही अफरातफरी

गोपालगंज : एक साथ सात लोगों को गंभीर हालत में लाए जाने के बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। चिकित्सकों ने बताया कि घायलों छह वर्षीय शौर्य कुमार की हालत सबसे अधिक खराब थी।

लोगों की चेतावनी की कर दी थी अनुसनी

घटना स्‍थल पर कुछ स्‍थानीय लोगों ने बताया कि रविवार की रात्रि जब तेज रफ्तार कार ने ओवरब्रिज पर चढऩे का प्रयास किया, तब लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसके लिए लोगों ने शोर भी मचाया। लेकिन कार चालक ने स्थानीय लोगों की चेतावनी को अनसुना कर तेजी से ओवरब्रिज पर चढ़ गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.