आपस में भिड़े लोग, महिला सहित छह घायल
जिले में हुई अलग-अलग घटनाओं में एक महिला सहित छह लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गोपालगंज। जिले में हुई अलग-अलग घटनाओं में एक महिला सहित छह लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी चंद्रमा ठाकुर का कुछ लोगों से जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। चंद्रमा ठाकुर अपने दरवाजे के समीप बैठे थे। इसी बीच उसरी गांव के भरत ¨सह सहित तीन लोग उनके दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने चंद्रमा ठाकुर की पिटाई शुरू कर दी। उन्हें बचाने जब उनके पोता पवन कुमार पहुंचे तो उन्हें भी घायल कर दिया गया। इस गांव में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने नुरैशा खातून को मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में घायल महिला ने अपने ही गांव के लाल मोहम्मद सहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के विनोद मटिहनिया गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के रामकन्हैया तिवारी व रंजन बैठा तथा दूसरे पक्ष के रामू तिवारी घायल हो गए। इस घटना को लेकर दोनों पक्ष ने एक दूसरे के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।