Move to Jagran APP

गोपालगंज में पुरानी रंजिश में गोली मारकर पूर्व उपमुखिया की हत्या, एक की हालत गंभीर Gopalganj News

गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह गोलियां तड़तड़ाईं। अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में दो लोगों को गोली लग गई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 12:11 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 12:11 PM (IST)
गोपालगंज में पुरानी रंजिश में गोली मारकर पूर्व उपमुखिया की हत्या, एक की हालत गंभीर Gopalganj News

गोपालगंज, जेएनएन। मीरगंज थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने पूर्व उपमुखिया समेत दो को गोली मार दी। बदमाशों द्वारा किए फायर में से घायल दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सिर में गोली लगने से संतोष राय की सदर अस्पताल मौत हो गई। संतोष फुलवरिया थाना क्षेत्र के माझा गोसाई गांव के पूर्व मुखिया थे। जबकि कमर में गोली लगने से घायल का इलाज चल रहा है। वारदात को अंजात देकर अपराधी फरार हो गए। घायल की पहचान मोइन खान के रूप में हुई है। वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

loksabha election banner

सफेद रंग की बाइक से आए थे अपराधी

बताया जाता है कि फतेहपुर अफजल मोड़ पर रविवार की सुबह सफेद रंग की अपाचे बाइक से आए दो बदमाशों ने फुलवरिया थाना क्षेत्र के माझा गोसाई गांव निवासी अशोक राय के पुत्र संतोष राय पर फायरिंग कर दी। इसमें संतोष राय के सिर में गोली लग गई। जबिक पास में खड़े जिंदा पट्टी गांव निवासी नजरूल हसन के पुत्र मोइन खान की कमर में गोली लगी। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर तड़पने लगे।

एक गंभीर को सदर अस्पताल किया रेफर

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हथुआ में भर्ती कराया गया। जहां संतोष राय की हालत गंभीर देखते चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोली मारने का कारण पुरानी रंजिश बताया जाता है। पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है‌।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.